स्नातक परीक्षा की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 24 Nov 2025 7:40 PM

विज्ञापन

अफरा तफरी के बीच राजा सिंह कॉलेज में हुई सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा की जांच के लिए जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के रजिस्ट्रार प्रो डॉ नारायण दास ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी का गठन कुलपति के निर्देश पर किया गया है, जिन्होंने परीक्षा के अव्यवस्था पश्चात विश्वविद्यालय पर उठ रही उंगली को काफी गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. अफरा तफरी के बीच राजा सिंह कॉलेज में हुई सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा की जांच के लिए जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के रजिस्ट्रार प्रो डॉ नारायण दास ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी का गठन कुलपति के निर्देश पर किया गया है, जिन्होंने परीक्षा के अव्यवस्था पश्चात विश्वविद्यालय पर उठ रही उंगली को काफी गंभीरता से लिया है. विश्वविद्यालय के प्रो हरिशचंद्र के नेतृत्व में गठित कमेटी में प्रो कृष्ण कुमार व प्रो विश्वामित्र पांडे शामिल है. कमेटी को दो दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. बताते चलें कि 20 नवंबर को सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा के दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जसमें छात्र अफरातफरी के बीच परीक्षा देते व नकल करते दिख रहेथे. वायरल तस्वीर परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान की बतायी जा रही थी. सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 17 नवंबर से 22 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित थी. इस परीक्षा के लिए सीवान जिला में डीएवी पीजी कॉलेज सीवान सहित विद्या भवन महिला विद्यालय सीवान व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया था. परंतु विधानसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज को खाली नहीं करने की स्थिति की बात कह अंतिम क्षण में राजा सिंह कॉलेज सीवान में विश्वविद्यालय के परीक्षा संभाग द्वारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था. इधर वायरल फोटो में दिख रहा था कि एक बेंच पर कई परीक्षार्थी बैठे हैं. वहीं एक अन्य फोटो में एक टेबल पर तकरीबन 11 परीक्षार्थी बैठकर परीक्षा दे रहे हैं और एक दूसरे की कॉपी से आसानी से नकल करते प्रतीत हो रहे हैं. इसक बाद भी सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रो रामानंद राम ने इस परिस्थिति के बाद भी दावा किया था कि परीक्षा कदाचारमुक्त हुई है. साथ ही इस परिस्थिति के लिए जिला प्रशासन के सिर ठिकरा फोड़ते हुए जिम्मेदार ठहराया था. उनका कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा समय से डीएवी पीजी कॉलेज सीवान को खाली कर दिया गया रहता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. कारण कि राजा सिंह कॉलेज सीवान में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था कम पड़ रही है. इधर इस खबर को प्रभात खबर ने काफी प्रमुखता से 22 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन