लाठी से मारकर शिक्षक को किया घायल

Updated:
विज्ञापन
लाठी से मारकर शिक्षक को किया घायल

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अमित शर्मा को एक दबंग ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया. शिक्षक का इलाज सीएचसी मिश्रौली में चल रहा है. हेडमास्टर रामशंकर बैठा ने बताया कि बढ़ेया गांव के देवलाल यादव का पुत्र मैनेजर यादव स्कूल आये थे. उसने आते ही शिक्षक अमित शर्मा के साथ मारपीट करने लगे

विज्ञापन

जीरादेई. शुक्रवार को थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अमित शर्मा को एक दबंग ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया. शिक्षक का इलाज सीएचसी मिश्रौली में चल रहा है. हेडमास्टर रामशंकर बैठा ने बताया कि बढ़ेया गांव के देवलाल यादव का पुत्र मैनेजर यादव स्कूल आये थे. उसने आते ही शिक्षक अमित शर्मा के साथ मारपीट करने लगे. मैनेजर यादव द्वारा शिक्षक को लाठी डंडे से काफी पिटाई की गगयी. जिस से शिक्षक घायल हो गए. हेडमास्टर ने बताया कि मैनेजर यादव द्वारा स्कूल के महिला शिक्षकों के ऊपर फब्तियां कसी जाती है. आये दिन वह महिला शिक्षकों के साथ अश्लील हरकत करता है. पूर्व में इसकी शिकायत बीइओ व डीइओ कार्यालय में किया गया है. शुक्रवार को भी मैनेजर यादव एक शिक्षिका पर गलत गलत शब्द का प्रयोग किया गया. हेडमास्टर ने बताया कि मैनेजर यादव के खिलाफ आवेदन थाना में दिया गया है. थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन