यमुनागढ़ जलाशय में मिला किशोरी का शव

Updated:
विज्ञापन
यमुनागढ़ जलाशय में मिला किशोरी का शव

थाना क्षेत्र के यमुनागढ़ जलाशय के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा टोले जोगीटोला के ब्रह्मा गोस्वामी उर्फ वर्मा गोस्वामी की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का शव मिला.ग्रामीणों व राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बड़हरिया. थाना क्षेत्र के यमुनागढ़ जलाशय के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा टोले जोगीटोला के ब्रह्मा गोस्वामी उर्फ वर्मा गोस्वामी की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का शव मिला.ग्रामीणों व राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने पर एसआइ खुशबू कुमारी व एएसआइ कौसर आलम ने घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने सदर अस्पताल सीवान पहुंचकर उसकी शिनाख्त कर ली है. वहीं परिजनों व पुलिस का कहना है कि काजल शुक्रवार की सुवह में शौच करने के लिए निकली थी व सफाई के लिए यमुनागढ़ जलाशय के पास गयी थी,जहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गयी. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है कि डूबने से किशोरी की मौत हुई है .उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के अन्य कारणों का पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन