ई-शिक्षा कोष पर विलंबित उपस्थिति दर्ज करने पर शिक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

सीवान में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विलंबित उपस्थिति दर्ज करने के मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने एक शिक्षक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
Siwan News : सीवान सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) संजय सिंह ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज करने के मामले में एक शिक्षक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. इस संबंध में मध्य विद्यालय करसौतवा के विशेष शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर को नोटिस जारी किया गया है.
10 दिनों तक देर से दर्ज की गई उपस्थिति
जारी पत्र के अनुसार, ई-शिक्षा कोष पोर्टल की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान पाया गया कि शिक्षक ने 2, 3, 11, 13, 15, 16, 28, 29, 30 और 31 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज की. विभागीय निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज करना नियमों का उल्लंघन माना गया है.
बीईओ ने बताई अनुशासनहीनता
नोटिस में कहा गया है कि विद्यालय में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति विद्यार्थियों के नियमित पठन-पाठन के लिए आवश्यक है. समय पर विद्यालय नहीं पहुंचना और विलंब से उपस्थिति दर्ज करना स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता को दर्शाता है.
24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से संबंधित शिक्षक को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को भेजते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: बिहार में 6000 करोड़ की लागत से लगेगा स्टील प्लांट, रोजगार और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











