बाइक के धक्के से घर लौट रही छात्रा घायल

तन मुख्य मार्ग के सेवतापुर के समीप कोचिंग कर घर लौटने के दौरान बाइक ने छात्रा को टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ प्रकाश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया है. उन्होंने बताया की छात्रा के सिर में गंभीर चोट के कारण उल्टी आ रही थी. कान से खून निकल रहा है
मैरवा. मैरवा नौतन मुख्य मार्ग के सेवतापुर के समीप कोचिंग कर घर लौटने के दौरान बाइक ने छात्रा को टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ प्रकाश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया है. उन्होंने बताया की छात्रा के सिर में गंभीर चोट के कारण उल्टी आ रही थी. कान से खून निकल रहा है. घायल छात्रा सेवतापुर के गजेंद्र सिंह की 15 वर्षीय पुत्री श्रेया कुमारी है. नागेंद्र हत्याकांड में दो लोग गिरफ्तार, जेल प्रतिनिधि, पचरुखी. पचरुखी पुलिस ने सोमवार को सोनबरसा मंदिर के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने पिछले दिनों पोखरेड़ा में हुए सोनबरसा निवासी नागेंद्र राम हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पूछताछ में उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान वह लोग सोनबरसा मंदिर आये थे, जहां खाने को लेकर नागेंद्र से विवाद हो गया.इस दौरान झड़प हो गई और नागेंद्र की मौत हो गई थी. जिसके बाद ये लोग घबरा कर शव छोड़ कर फरार हो गए. गिरफ्तार लोगों में ग्राम सुरापुर, थाना हुसैनगंज का धर्मेंद्र व गोविंदा है. गिरफ्तार अभियुक्तों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




