सीवान: ट्रैक्टर पर लदा चोरी का सरिया बरामद, दो चोर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

रवारा पुलिस ने रात में हो रही चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा है. चोरी का सरिया लदा ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
Siwan News : तरवारा के जीबी नगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात चोरी के सरिये लदे एक ट्रैक्टर को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया. दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि रामजानकी पथ निर्माण कार्य के लिए एनएच-227ए के किनारे सरिया रखा गया था. शनिवार की रात कुछ लोग वहां से सरिया चोरी कर ट्रैक्टर पर लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे. इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर भरतपुरा गांव के पास कार्रवाई की गयी. पुलिस की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति ट्रैक्टर व सरिया छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. मौके से ट्रैक्टर और चोरी का सरिया जब्त कर लिया गया. बरामद सरिये की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुरवाला गांव निवासी ठाकुर सिंह और नथनपुरा गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










