Siwan News : मैरवा में रसेल वाइपर निकलने से हड़कंप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2025 10:47 PM

विज्ञापन

सीवान जिले के मैरवा में जहरीला सांप रसेल वाइपर बभनौली में निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

मैरवा. जहरीला सांप रसेल वाइपर बभनौली में निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. घंटों बीत जाने के बाद वन विभाग के कर्मी वहां नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है. अमेरिका और अफ्रीका में पाये जानेवाले रसेल वाइपर सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंद गुप्ता की झोंपड़ी में सफाई के दौरान सांप देखा गया. स्थानीय दवा विक्रेता ओम किशोर जायसवाल ने बताया कि रसेल वाइपर सांप सुस्त होता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर उछल कर काटता है. इसके काटने से कुछ ही देर में मौत हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन