सीवान में छात्र प्रदर्शन से पहले हथियार के साथ बॉडीगार्ड सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी बोले- किसी जवान पर नहीं हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
एसपी के बॉडीगार्ड का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

सीवान में छात्र प्रदर्शन से पहले 9 एमएम कार्बाइन के साथ बॉडीगार्ड सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि किसी जवान पर कार्रवाई नहीं हुई है.

विज्ञापन

सीवान: 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक बॉडीगार्ड सिपाही का हथियार के साथ बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद शहर में पुलिस की तैयारियों और वीडियो पोस्ट करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में सिपाही हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर पहने हुए 9 एमएम कार्बाइन के साथ नजर आ रहा है. वीडियो में वह छात्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस की तैयारियों के बारे में बात करता सुनाई दे रहा है. साथ ही उसके पास गोली, कार्बाइन और अन्य सुरक्षा संसाधन होने की बात भी कही जा रही है.

वीडियो में सिपाही लोगों से सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने और कानून का पालन करने की अपील करता हुआ भी दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार, यह वीडियो छात्र प्रदर्शन से पहले सिपाही के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया था. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे हैं, तो कुछ लोग हथियार और सुरक्षा संसाधनों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं.

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की ओर से किसी तरह की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आयी है. इस मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है.

एसपी ने कहा- किसी जवान पर नहीं हुई कार्रवाई

मामले को लेकर सीवान के एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि किसी भी जवान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल मामले में किसी जवान के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन