सीवान: कन्हौली शिव मंदिर परिसर में हाई मास्क लाइट स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

Updated:
विज्ञापन

कन्हौली में हाई मास्क लाईट लगने के बाद हर्ष व्यक्त करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हसनपुरा के कन्हौली गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सांसद मद से हाई मास्क लाइट स्थापित की गयी. इससे मंदिर, स्वास्थ्य केंद्र और छठ घाट पर रोशनी की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Siwan News: रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सांसद मद से हाई मास्क लाइट स्थापित की गयी है. लाइट के चालू होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.

विज्ञापन

अब हाई मास्क लाइट लगने से शिव मंदिर परिसर के साथ-साथ समीप स्थित स्वास्थ्य केंद्र और छठ घाट भी रात के समय रोशनी से जगमगा उठेंगे. इससे श्रद्धालुओं, मरीजों और आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. पर्व-त्योहार के दौरान भी लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

विशेषकर छठ महापर्व एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होने से सुरक्षा और आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है. ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय मंदिर परिसर और छठ घाट पर रोशनी की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती थी, लेकिन हाई मास्क लाइट लगने के बाद यह समस्या दूर हो गयी है.

स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए सांसद विजयलक्ष्मी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी. खुशी जताने वालों में सांसद प्रतिनिधि प्रिंस सिंह, डॉ. धनंजय प्रसाद, डॉ. धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार साह, रमेश कुशवाहा, अजय गुप्ता, जन्मेजय प्रसाद, अमरनाथ यादव, जितेश यादव, मनु साह, रितेश कुशवाहा, रघुनाथ राय, राजकुमार राय, विश्वंभर भगत, मनीष राय, सौरभ कुशवाहा, लखन साह, जितेंद्र प्रसाद, सतीश दूबे सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन