सीवान में छात्र और ट्रैफिक पुलिस में विवाद, मारपीट के आरोप; वीडियो के बाद जांच की मांग तेज

Author Arvind kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
पीड़ित युवक | Prabhat Khabar Network

पीड़ित युवक | Prabhat Khabar Network

सीवान के जेपी चौक पर शनिवार को ट्रैफिक पुलिस और एक छात्र के बीच हुई कथित मारपीट का मामला गरमा गया है. छात्र ने हेलमेट और दस्तावेज होने के बावजूद दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान शहर के जेपी चौक पर शनिवार को ट्रैफिक पुलिस और एक छात्र के बीच हुई कथित मारपीट का मामला चर्चा का विषय बन गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक कुछ दूरी आगे जाकर रुका, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने उसका पीछा कर बाइक की चाभी निकाल ली. आरोप है कि इस दौरान युवक की गर्दन पर चोट लग गई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

छात्र ने लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

पीड़ित रामजी राजभर, जो गुठनी थाना क्षेत्र के चिताखाल गांव का निवासी और तरवारा कॉलेज का छात्र है, का दावा है कि उसने हेलमेट पहन रखा था तथा उसके पास वाहन के सभी वैध दस्तावेज मौजूद थे. उसने नियम उल्लंघन होने पर चालान काटने की बात कही, लेकिन उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया. छात्र का आरोप है कि शिकायत लेकर यातायात थाना पहुंचने पर भी उसकी बात नहीं सुनी गई.

डीएसपी बोले- संदेह के आधार पर रोका गया था

यातायात डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि तेज रफ्तार और संदेह के आधार पर युवक को रोकने का प्रयास किया गया था. हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है.


विज्ञापन
Arvind Kumar

लेखक के बारे में

By Arvind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन