Siwan News : भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तस्वीर
Siwan News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी हादसे की वजह
Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : दरौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर रंगरौली गांव के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान मड़सरा गांव निवासी टुनटुन साह के पुत्र कारण कुमार तथा राजेश्वर ठाकुर के पुत्र कल्लू कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक हिमांशु कुमार बताया गया है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से बाजार जा रहे थे. इसी दौरान रंगरौली गांव के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
पटना ले जाने के दौरान दो युवकों की मौत
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से कारण कुमार और कल्लू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.
Also Read : Gopalganj News : ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची भगदड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










