ePaper

siwan news : आसमान से बरसने लगी आग, तपने लगी धरती

Updated at : 24 Apr 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : आसमान से बरसने लगी आग, तपने लगी धरती

siwan news : 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन

सीवान. जिले में भीषण गर्मी व लू के तेवर गुरुवार को भी बरकरार रहा. दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया. 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगों के चेहरे को झुलसा दिया.

गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था. गर्म पछुआ हवा चलने से लोगों का चेहरा झुलस रहा था. दोपहर में गर्मी का असर चरम पर रहा. गर्मी से बचने के लिए लोग बाजारों में सत्तू का शर्बत, खीरा, ककरी, नारियल पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत आदि का सेवन करते नजर आये. मौसम के तल्ख तेवर से आवागमन करने वालों को और भी असुविधा हो रही है. गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण जिला मुख्यालय में 12 बजे के बाद मुख्य बाजार, मुख्य चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर आवाजाही कम नजर आई. हर कोई सिर और चेहरा ढक कर खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास करते नजर आये. सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे. सूरज की गर्म किरणें बदन में चुभने लगी. लू के कारण सबसे अधिक दिक्कत दिहाड़ी मजदूरी करने वालों काे हुई. तेज धूप के साथ लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी. भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जिसके चलते दोपहर को शहर के प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखायी दिया. गर्मी ने पूरी तरह जनजीवन को प्रभावित कर दिया है.

छह दिनों में 35 से 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंंचा पारा

भीषण गर्मी व उमस के बीच इधर पांच दिनों में तापमान चढ़ता ही जा रहा है. विगत 6 दिन पहले आंधी, बारिश व ओले गिरने के चलते तापमान में कमी आयी थी. 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जिससे लोगों को राहत मिली थी. इसके बाद सूर्यदेव व पछुआ हवा ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया. अब दो दिनों सेे पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी 27 अप्रैल तक राहत मिलता दिखायी नहीं दे रही है. 27 अप्रैल के बाद विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है, जिसके बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है.

दिनभर होती रही बिजली की कटौती

जिले के कई इलाके में दिन भर बिजली की आंखमिचौनी चलती रही. सुबह से ही कई इलाकों में बिजली गुल रही. कुछ इलाकों में अघोषित बिजली कटौती भी देखने को मिली, जिससे लोग परेशान रहे. बिजली विभाग ने लाइन सुधार कार्य के नाम पर कुछ क्षेत्राें में बिजली बंद की दी थी. वहीं तेज हवा के चलते भी बिजली ट्रिप करती रही. इस भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

ऐसे चढ़ता जा रहा पारा (सेल्सियस में)

तिथि अधिकतम न्यूनतम19 अप्रैल 35 2120 अप्रैल 38 2321 अप्रैल 39 2322 अप्रैल 40 2323 अप्रैल 41 2524 अप्रैल 41 26

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन