Siwan News : भागवत कथा सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

कथा सुनाते कथावाचक प्रमोद कृष्ण दास जी महाराज

Siwan News : कथा में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन

विज्ञापन

Siwan News (उमा शंकर) : हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत अंतर्गत महुअल महाल गांव स्थित मां काली सह दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे आठ दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक प्रमोद कृष्ण दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान विष्णु एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. उनके प्रवचन को सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. साथ ही कथा पंडाल में राधे राधे, जय श्री कृष्ण के जयकारे से समूचा माहौल गूंजयमान रहा.

वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के साथ हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

पकड़ी के महुअल में चल रहे आठ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के माहौल में संपन्न हो गया. समापन के दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली एवं समाज में शांति की कामना की. यज्ञाचार्य विवेक मिश्रा के सानिध्य में प्रतिदिन विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा. पूरे आयोजन के दौरान गांव के युवक सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में लगातार सक्रिय नजर आए. कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सफल समापन पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया.

Also Read : Saran News : AIIMS की प्रतिष्ठित परीक्षा में मढ़ौरा की बेटी का जलवा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन