आंधी-पानी से कई जगह बिजली तारों पर गिरे पेड़, घंटों बाधित रही सप्लाई

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

बिजली के तारों पर गिरा पेड़

Siwan News : तेज हवाओं और बारिश से लौकीपुर ग्रिड की कई फीडर लाइनें प्रभावित

विज्ञापन

Siwan News (चंद्र प्रकाश दुबे) : गुठनी और दरौली प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली तारों पर गिर गए. जबकि कई स्थानों पर इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए. इसके चलते इलाके की बिजली सप्लाई घंटों बाधित रही. जानकारी के अनुसार लौकीपुर पावर ग्रिड से जुड़ी कई फीडरों की लाइनें प्रभावित हुई हैं. बिजली विभाग के कर्मी लगातार फॉल्ट खोजने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं.

विभाग ने लोगों से जारी की अपील

विभागीय कर्मचारियों द्वारा विभिन्न इलाकों में टूटे तार, क्षतिग्रस्त इंसुलेटर और गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अंधेरा छाने के साथ ही पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो गई. बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही तेजी से मरम्मत कार्य कर बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी. वहीं लोगों से अपील की गई है कि टूटे बिजली तारों और पोल के पास नहीं जाएं तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत विभाग को दें.

Also Read : सीडीपीओ कार्यालय में लटका रहता है ताला, योजनाओं के संचालन पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन