सीवान में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता तुरंत कर लें यह काम

Updated:
विज्ञापन
Siwan News: All online services of the Electricity Department in Siwan will remain suspended for 24 hours

सांकेतिक तस्वीर

Siwan News : (मनीष गिरी) बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं 27 जून रात 8:00 बजे से 28 जून रात 8:00 बजे तक 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

विज्ञापन

Siwan News : (मनीष गिरी) बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं 27 जून रात 8:00 बजे से 28 जून रात 8:00 बजे तक 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज समेत कई ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, इसलिए विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है.

24 घंटे नहीं मिलेंगी ये ऑनलाइन सेवाएं

बिजली कंपनियों के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया बिजली कनेक्शन, लोड बढ़ाने या घटाने, नाम परिवर्तन, बिल सुधार और अन्य सभी डिजिटल उपभोक्ता सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस अवधि में किसी भी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए अहम सलाह

बिजली विभाग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने मीटर में पर्याप्त बैलेंस सुनिश्चित कर लें। सेवा बंद रहने के दौरान रिचार्ज संभव नहीं होगा, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है.

रिचार्ज खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मेंटेनेंस अवधि के दौरान किसी उपभोक्ता का स्मार्ट प्रीपेड मीटर बैलेंस समाप्त भी हो जाता है, तब भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। नेटवर्क मेंटेनेंस के दौरान सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहेगी.

सहायक अभियंता ने दी जानकारी

मैरवा सब डिवीजन के सहायक अभियंता नेहाल श्रीवास्तव ने बताया कि नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने सभी जरूरी ऑनलाइन कार्य और स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Also Read : सीवान में भाकपा माले का कार्यकर्ता कन्वेंशन, बड़हरिया में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन