पड़ौली महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम, केन बाबा ने किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

कथा सुनाते कथावाचक

Siwan News : सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड अंतर्गत पड़ौली गांव स्थित श्री काली माता मंदिर परिसर में आयोजित श्री मारूती नंदन महायज्ञ के दौरान मंगलवार की रात श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा. प्रवचनकर्ता केन बाबा ने भगवान हनुमान के चरित्र, भक्ति, सेवा और समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हनुमान जी केवल बल और पराक्रम के प्रतीक नहीं, बल्कि विनम्रता, निष्ठा और गुरु भक्ति के भी आदर्श हैं.

विज्ञापन

सीवान से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan News : सीवान दरौंदा प्रखंड के पड़ौली गांव स्थित श्री काली माता मंदिर परिसर में आयोजित श्री मारूती नंदन महायज्ञ के दौरान मंगलवार की रात श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और आध्यात्मिकता की सरिता बही. प्रवचनकर्ता केन बाबा ने भगवान हनुमान के चरित्र, उनकी भक्ति, सेवा और समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हनुमान जी केवल बल और पराक्रम के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे विनम्रता, निष्ठा और गुरु भक्ति के भी आदर्श हैं. जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण करता है, उसके जीवन से भय, संकट और नकारात्मकता दूर हो जाती है.

सुंदरकांड के पाठ से मिलता है आत्मविश्वास और मानसिक शांति : केन बाबा

प्रवचन के दौरान केन बाबा ने सुंदरकांड के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का सुंदरकांड जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है. सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है तथा व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनता है. उन्होंने कहा कि सुंदरकांड हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, विश्वास और प्रभु भक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. प्रवचन सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच प्रवचन का श्रवण किया.

Also Read : राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण पर सख्ती, एनएचएआई ने हटवाईं दर्जनों दुकानें

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन