सीवान में मां दुर्गा के दरबार से ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान का आगाज, मंगल पांडेय ने कहा- मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करते मंगल पांडे

Siwan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान का बुधवार को सीवान में शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान का बुधवार को सीवान में शुभारंभ हुआ. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय ने कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के चरणों में नमन कर अभियान की शुरुआत की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

दुर्गा मंदिर में उमड़ी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल पांडेय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की.

मोदी सरकार का कार्यकाल बताया ‘स्वर्णिम युग’

अपने संबोधन में मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहा है. उन्होंने कहा कि यह दौर देश के इतिहास में एक “स्वर्णिम कार्यकाल” के रूप में दर्ज होगा. जनता का लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए की नीतियों पर मजबूत हुआ है.

जनता के भरोसे ने बनाया मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता

मंगल पांडेय ने कहा कि देश की जनता ने लगातार नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कई राज्यों में शासन का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि आज 21 से अधिक राज्यों में एनडीए जनता की सेवा कर रहा है और विकास की योजनाओं को धरातल पर उतार रहा है.

पश्चिम बंगाल में भी बढ़ रहा जनविश्वास

कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. जनता के बीच यह धारणा मजबूत हुई है कि देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने की क्षमता मोदी के नेतृत्व में ही है.

विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान पर दिया जोर

मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में भारत की साख लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी देश नई ऊंचाइयों को छुएगा.

‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के जरिए जनता तक पहुंचेगी उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है. कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देंगे. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार सिंह, आदित्य पाठक, लिसा लाल, राजेश श्रीवास्तव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जयकारों से गूंज उठा परिसर

कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. कार्यक्रम के अंत में मंगल पांडेय ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे भी देश की सेवा करते रहेंगे और भारत को विकास, सुशासन तथा वैश्विक नेतृत्व के नए शिखर तक पहुंचाएंगे.

Also Read: सीवान में चलती ट्रेन पर चढ़ रही थी महिला तभी फिसला पैर, आरपीएफ जवान ने ऐसे बचाई जान

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन