अवैध वसूली पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, समाहरणालय पहुंचकर सौंपा पत्रक

अवैध वसूली पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा
SIWAN NEWS: अवैध वसूली पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, समाहरणालय पहुंचकर सौंपा पत्रक. महासंघ के पदाधिकारियों और वाहन चालकों ने समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम आवेदन सौंपा और जिले के कई इलाकों में हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की.
नगर परिषद और जिला परिषद के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप
Siwan News: (विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट) सीवान.जिले में नगर परिषद और जिला परिषद के नाम पर कथित अवैध वसूली को लेकर बिहार ड्राइवर महासंघ का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आ गया. महासंघ के पदाधिकारियों और वाहन चालकों ने समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम आवेदन सौंपा और जिले के कई इलाकों में हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की. ड्राइवर महासंघ ने आरोप लगाया कि तय शुल्क से कई गुना अधिक राशि जबरन वसूली जा रही है और विरोध करने पर चालकों के साथ मारपीट तक की जा रही है.
विरोध करने पर चालक की पिटाई
महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह ओएसडी बलेंदु नारायण पांडे से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी.आवेदन में कहा गया कि नगर परिषद क्षेत्र के सिसवन ढाला के समीप रविवार को एक चालक की पिटाई कर दी गई थी, क्योंकि उसने अवैध वसूली का विरोध किया था. घटना के बाद नगर परिषद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया था.
कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल की चेतावनी
ड्राइवर महासंघ का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र और बड़हरिया में सबसे ज्यादा अवैध वसूली की जा रही है. इसके अलावा महाराजगंज, अफराद, रघुनाथपुर, चैनपुर और मैरवा में भी छोटे और बड़े वाहनों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं.चालकों का आरोप है कि विभाग की ओर से जो निर्धारित राशि तय है, उससे दोगुना तक वसूला जा रहा है.कई जगहों पर बिना वैध सरकारी आदेश, रसीद या किसी नियम के पैसे लिए जा रहे हैं.
आम लोगों को भी हो रहा आर्थिक नुकसान
महासंघ ने कहा कि इससे वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.चालक समाज में इसको लेकर भारी नाराजगी है.जिला अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी तो जिले के सभी चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे. उन्होंने मांग की कि नगर परिषद और जिला परिषद की ओर से वसूली की तय राशि सार्वजनिक की जाए, ताकि चालकों को सही जानकारी मिल सके और अवैध वसूली पर रोक लग सके.
हो रही है पैसे की वसूली
जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह ओएसडी बलेंदु नारायण पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से बात कर तय शुल्क को सार्वजनिक कराया जाएगा, ताकि किसी भी चालक से गलत तरीके से पैसे की वसूली न हो सके.
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज
समाहरणालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र गिरी, प्रेमचंद गिरी, संजय पांडे, मुन्ना प्रसाद, धनंजय राम, शहजाद खान, नागेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, दीपक प्रसाद और राजू यादव समेत बड़ी संख्या में चालक मौजूद थे. महासंघ ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










