सिवान के एक कोचिंग क्लास में बम धमाका, दस छात्र घायल

Updated:
विज्ञापन
siwan news

घटना के बाद मौके पर ग्रामीण

Siwan News: सिवान के बड़हरिया थाना के गौसी हाता गांव में एक कोचिंग क्लास में असामाजिक तत्वों ने सुतली बम फेंक दिया. घटना के बाद भगदड़ मच गई. इस घटना में 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: (अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट) सिवान के बड़हरिया थाना के गौसी हाता गांव में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान असामाजिक तत्वों ने सुतली बम फेंक दिया. धमाके से कोचिंग क्लास में मौजूद बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई और करीब 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

घटना के बाद मच गई भगदड़

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे कोचिंग संचालक दीपू कुमार करीब 25 बच्चों को पढ़ा रहे थे. इसी दौरान अचानक असामाजिक तत्वों ने कोचिंग परिसर की ओर सुतली बम फेंक दिया। धमाके की आवाज सुनते ही बच्चे घबरा गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. घटना में निक्की कुमारी, चांदनी कुमारी, गोल्डी कुमारी, सुमैया, आस्था कुमारी और साजिद अली समेत कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए. सभी को स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

कोचिंग संचालक ने क्या कहा?

कोचिंग संचालक दीपू कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शरारती तत्व कई बार कोचिंग का फ्लैक्स और बोर्ड फाड़ चुके हैं, बिजली मीटर उखाड़ चुके हैं तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर चुके हैं. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक कोचिंग सेंटर पहुंच गए. लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही हमने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. घटनास्थल से बम के अवशेष और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. थाफॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है तथा जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

Also read: पटना में हथियार के बल पर 40 लाख की लूट, कैश वैन को अपराधियों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन