Siwan News : बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 24 May 2026 7:23 PM
बैठक में शामिल प्रशासन और समाजसेवी
Siwan News : कुर्बानी के बाद साफ-सफाई बरतने की अपील
Siwan News (अफजल अनवर) : आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनीता सिन्हा व एसडीपीओ अमन ने संयुक्त रूप से की.बैठक में क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ अनीता सिन्हा ने कहा कि सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और खुशियों का संदेश देता है, इसलिए सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें.
समाजसेवियों ने शांति बनाए रखने का लिया संकल्प
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की.एसडीपीओ अमन ने कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत का प्रतीक है.पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.साथ ही शांति समिति के सदस्यों से भी प्रशासन का सहयोग करते हुए क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई. बैठक में कुर्बानी के बाद मांस के परिवहन के दौरान साफ-सफाई एवं सावधानी बरतने पर विशेष जोर दिया गया. लोगों से अपील की गई कि किसी भी परिस्थिति में आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा अफवाहों से दूर रहें.बैठक में सीओ जितेंद्र पासवान, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, टुन्ना मियां,समेत कई गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित थे.
Also Read : Saran News : नारायणपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










