बभनौली में आस्था का महासागर, 5100 कन्याओं ने उठाया कलश, जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

श्री शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ
Siwan News: जिले के मैरवा प्रखंड स्थित बभनौली गांव में गुरुवार को श्री शतचण्डी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. महायज्ञ के पहले दिन निकली विशाल कलश यात्रा में 5100 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया.
Siwan News: (सीवान से राजन कुमार की रिपोर्ट)
जिले के मैरवा प्रखंड स्थित बभनौली गांव में गुरुवार को श्री शतचण्डी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. महायज्ञ के पहले दिन निकली विशाल कलश यात्रा में 5100 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया. पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” और “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया.
5100 कन्याओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
महायज्ञ के शुभारंभ पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पारंपरिक वेशभूषा में सजी 5100 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिसने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली भव्य यात्रा
बभनौली स्थित यज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा की शुरुआत हुई. यात्रा चुपचुपवा, चकिया और बभनौली चट्टी गुठनी मोड़ होते हुए मैरवा के ऐतिहासिक हरेराम बाबा मंदिर स्थित पोखरा पहुंची. मैरवा स्थित हरेराम बाबा मंदिर के पोखरा पर विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलशों में पवित्र जल भरवाया गया. इसके बाद श्रद्धालु मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापना की गई.
जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
पूरी कलश यात्रा के दौरान “जय माता दी” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी. इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. मैरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे. यात्रा के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया.
श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष इंतजाम
बभनौली यज्ञ समिति के सुमित सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव, धर्मेंद्र यादव, धनंजय पांडेय और अमित सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, पेयजल, महाप्रसाद और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यज्ञ समिति ने क्षेत्र के सनातन प्रेमियों से कथाव्यास अनुप शास्त्री जी महाराज की रामकथा और अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है. महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










