सीवान डीएम का बड़ा एक्शन, 90 हड़ताली पंचायत सचिव निलंबित, BDO को भी सख्त आदेश

समाहरणालय की तस्वीर
पंचायतों में जरूरी सरकारी काम ठप होने और आम लोगों की परेशानी बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 90 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है.
Siwan DM: (विवेक कुमार सिंह) सीवान में पंचायत सचिवों की हड़ताल अब भारी पड़ती दिख रही है. पंचायतों में जरूरी सरकारी काम ठप होने और आम लोगों की परेशानी बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 90 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश के बाद जिले की पंचायत व्यवस्था में हड़कंप मच गया है.
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर पेंशन तक का काम ठप
पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण पंचायत कार्यालयों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे थे. ग्रामीणों को छोटे-छोटे काम के लिए कई दिनों तक पंचायत कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा था.
जनगणना-2027 की तैयारी पर भी पड़ा असर
जिला प्रशासन के अनुसार पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति से भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा था. इसके अलावा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, 15वीं केंद्रीय वित्त आयोग और पंचायतों के रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्य भी बाधित हो गये थे.
चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे सचिव
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले हड़ताली पंचायत सचिवों को ड्यूटी पर लौटने की चेतावनी दी गई थी. 15 मई को जारी आदेश में सभी सचिवों को 18 मई तक हर हाल में कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकांश सचिव वापस नहीं लौटे.
पंचायती राज विभाग के निर्देश पर हुई कार्रवाई
लगातार शिकायतें मिलने और सरकारी काम बाधित होने के बाद पंचायती राज विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 90 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. आदेश जारी होते ही पंचायत व्यवस्था में हलचल तेज हो गई है.
निलंबन अवधि में मिलेगा सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता
जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यों को बाधित करना और लगातार अनुपस्थित रहना सेवा नियमों का उल्लंघन है. निलंबन अवधि में संबंधित पंचायत सचिवों को केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.
बीडीओ को एक सप्ताह में आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश
प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर एक सप्ताह के भीतर जिला पंचायत कार्यालय में जमा कराया जाए. जिला प्रशासन का कहना है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










