सीवान के बड़हरिया में पैक्स चुनाव को लेकर गहमागहमी, 70 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. अब तक 70 अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए पर्चा दाखिल किया है, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.

विज्ञापन

Siwan PACS election: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के छह पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इससे पहले बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन

पैक्स चुनाव के तहत भोपतपुर, चौकीहसन, दीनदयालपुर, सुंदरपुर और रसूलपुर सहित छह पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. वहीं, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बुधवार को 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था, जबकि गुरुवार को भी 28 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया. इस तरह कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 56 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है.

कुल 70 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया पर्चा

अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद को मिलाकर बड़हरिया प्रखंड में अब तक कुल 70 अभ्यर्थियों ने पैक्स चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गयी है. प्रत्याशी अब मतदाताओं से संपर्क साधने की तैयारी में जुट गये हैं.

छह पैक्सों में एक सितंबर को होगा चुनाव

प्रखंड के छह पैक्स दीनदयालपुर, माधोपुर, सुंदरपुर, चौकीहसन, रसूलपुर और भोपतपुर में पैक्स चुनाव कराया जाना है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक हुआ तो इन पैक्सों में अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए एक सितंबर को मतदान कराया जायेगा.

21 और 22 अगस्त को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 और 22 अगस्त को अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी. इसके बाद 25 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी. नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा.

संवीक्षा के बाद जारी होगी अंतिम सूची

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में बचे अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी. इसके बाद आवश्यकतानुसार छह पैक्सों में अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक सितंबर को मतदान कराया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन