सीवान: पचरुखी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी की स्वागत करती प्रमुख

पचरुखी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया. लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Pachrukhi Office Inspection: पचरुखी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का बुधवार को बीडीओ विनीत कुमार, सीओ अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख तारा देवी एवं एमओ आशुतोष कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने कार्यालय परिसर सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संचालित योजनाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा आम लोगों से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश

अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों से लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया.

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने पर जोर

बीडीओ विनीत कुमार ने कर्मियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए.

राजस्व और आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा

वहीं, सीओ अमित कुमार ने राजस्व एवं अंचल से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. एमओ आशुतोष कुमार ने आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों की जानकारी ली. प्रखंड प्रमुख तारा देवी ने भी कार्यालय के कार्यों को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों से जानकारी प्राप्त की.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी व कर्मी

निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सभी कर्मियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
कन्हैया शाह

लेखक के बारे में

By कन्हैया शाह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन