सीवान: मैरवा के तितरा बाजार में मकान और किराना दुकान में चोरी, पांच लाख के आभूषण समेत नकदी ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

मैरवा थाना

मैरवा के तितरा बाजार में चोरों ने एक मकान और किराना दुकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया. सात दरवाजों के ताले तोड़कर चोर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Grocery Store Theft: मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार में बुधवार की रात चोरों ने एक पुराने मकान और किराना दुकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने मकान और दुकान के कुल सात दरवाजों के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद समेत करीब 50 हजार रुपये के अन्य सामान की चोरी कर ली और फरार हो गये. घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी

पीड़ित दुकानदार टुनटुन जायसवाल ने बताया कि तितरा बाजार स्थित यह उनका पुराना मकान है, जहां किराना दुकान चलाने के साथ परिवार के लोग भी रहते हैं. परिवार के रहने के लिए ठेपहा रोड में नया मकान बनाया गया है. बुधवार की रात करीब 11 बजे तक दुकान खुली थी. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गये. इसी दौरान चोरों ने मकान और दुकान के सात दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

पांच लाख के आभूषण और नकदी ले गये चोर

टुनटुन जायसवाल के अनुसार, चोर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और करीब 50 हजार रुपये के अन्य सामान लेकर फरार हुए हैं. उन्होंने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया है.

सुबह घर से निकलने पर हुई जानकारी

गुरुवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकलने पर पीड़ित ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा. अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद घटना की सूचना मैरवा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के अंदर चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. वहीं, मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन