सीवान सदर अस्पताल में जून से 19 अगस्त तक हुए 480 शल्य प्रसव, 58 अन्य ऑपरेशन
मॉडल सदर अस्पताल
सीवान सदर अस्पताल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है. जून से 19 अगस्त तक 480 शल्य प्रसव और 58 अन्य ऑपरेशन हुए. यहां हर्निया, मोतियाबिंद और ओवेरियन सिस्ट जैसी बीमारियों का भी इलाज उपलब्ध है.
Siwan Sadar Hospital: सदर अस्पताल, सीवान में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. खासकर उच्च जोखिम वाले प्रसव के मामलों में महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों, सर्जन, मूर्छक एवं अन्य चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल कर्मियों की टीम के सहयोग से नि:शुल्क शल्य विधि से प्रसव की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. जून से 19 अगस्त तक सदर अस्पताल में 480 शल्य प्रसव कराये गये, जबकि इस दौरान 58 अन्य ऑपरेशन भी किये गये.
आपके शहर में
जून में हुए 149 शल्य प्रसव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में सदर अस्पताल में शल्य विधि से 149 प्रसव कराये गये. इसी अवधि में 23 अन्य ऑपरेशन भी किये गये. अस्पताल में उच्च जोखिम वाले प्रसव के मामलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.
जुलाई में 210 शल्य प्रसव
जुलाई 2026 में शल्य प्रसव की संख्या बढ़कर 210 हो गयी. इस दौरान 23 अन्य ऑपरेशन भी किये गये. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रशिक्षित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी है.
19 अगस्त तक 121 शल्य प्रसव
अगस्त में 1 से 19 अगस्त तक सदर अस्पताल में 121 शल्य प्रसव कराये गये, जबकि 12 अन्य ऑपरेशन हुए. इस तरह जून से 19 अगस्त के बीच कुल 480 शल्य प्रसव और 58 अन्य ऑपरेशन किये गये.
हर्निया से लेकर ओवेरियन सिस्ट तक की सर्जरी
सदर अस्पताल में प्रसव के अलावा हर्निया, हाइड्रोसील, मोतियाबिंद और ओवेरियन सिस्ट समेत अन्य बीमारियों से संबंधित शल्य चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरा मेडिकल कर्मियों की उपलब्धता के माध्यम से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है.
नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील
सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाले प्रसव के मामलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव की सुविधा दी जा रही है.
उन्होंने सीवानवासियों से अपील की कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए सदर अस्पताल आएं और यहां उपलब्ध नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं. स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य सरकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.सदर अस्पताल में प्रसव के साथ-साथ हर्निया, हाइड्रोसील, मोतियाबिंद और ओवेरियन सिस्ट समेत अन्य बीमारियों से संबंधित शल्य चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की उपलब्धता के माध्यम से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने सीवानवासियों से अपील करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए सदर अस्पताल आएं और यहां उपलब्ध नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं.स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य सरकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
