सीवान: हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग मारपीट मामले में एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

एम एच नगर थाना

उसरी बुजुर्ग में 17 अगस्त को हुई मारपीट और एससी-एसटी मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस आठ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच कर रही है.

विज्ञापन

FSL investigation: एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में 17 अगस्त को हुई मारपीट एवं एससी-एसटी मामले की जांच के लिए गुरुवार को एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय थाने के पुअनि पप्पू कुमार सहित अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. इस दौरान टीम ने घायल अमरजीत राम से घटना के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक जानकारी भी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

आठ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात पर प्राथमिकी

बताया जाता है कि 17 अगस्त की सुबह उसरी नोनियाडीह निवासी मिट्ठू महतो, विकास महतो, हरेंद्र महतो, सत्येंद्र महतो सहित आठ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों पर अमरजीत राम एवं सबरजीत राम के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके अलावा रंगदारी मांगने, चेन और 10 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है. जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात भी प्राथमिकी में कही गयी है.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी प्राथमिकी

वहीं, मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

एफएसएल टीम के घटनास्थल निरीक्षण के बाद पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है. पुलिस दोनों पक्षों की ओर से लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन