ePaper

जहरीली शराब पीने से बीमार अजय की पीएमसीएच में मौत

Updated at : 30 Oct 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से बीमार अजय की पीएमसीएच में मौत

भगवानपुर हाट..थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से बीमार अजय मुसहर की बुधवार को इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई.वहीं पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

विज्ञापन

संवाददाता,भगवानपुर हाट..थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से बीमार अजय मुसहर की बुधवार को इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई.वहीं पर ही शव कापोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के पिता ने बताया कि जहरीली शराब पीने से अजय मुसहर का तबीयत 16 अक्टूबर को खराब हो गई थी.जब लोग क्षेत्र में मरने लगे तो वह भागकर अपने ससुराल सारण जिला के गौड़ा चला गया.जब उसका स्थिति वहा खराब होने लगी तो ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए उसे सीएससी मशरक में भर्ती कराया .स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहा से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.बुधवार की सुबह को इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में उसकी मौत हो गई.उन्होंने बताया कि उसकी आंखो की रोशनी चली गई थी.खैरवा में इसके पूर्व 11 लोगों की पोस्टमार्टम हो चुकी है अजय चालक का काम करता था.वो अपने परिवार का एक कमाऊ सदस्य था.मृत्यु के बाद परिवार पर संकट छा गया है.मृतक अजय मुसहर अपने पीछे पत्नी ललिता देवी,पुत्र नीरज कुमार उम्र 15वर्ष तथा दूसरा पुत्र अभिषेक कुमार 12 वर्ष और एक पुत्री सुमन कुमारी 10वर्ष छोड़ गया है.घटना के बाद से पत्नी ,बच्चे सहित बूढ़े माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन