सात पैक्स को मिलेगी माइक्रो एटीएम

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 May 2025 9:24 PM

विज्ञापन

सीवान सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को घर के करीब सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है. इसके लिए बैंक प्रशासन की ओर से सात पैक्स में माइक्रो एटीएम लगाने जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. सीवान सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को घर के करीब सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है. इसके लिए बैंक प्रशासन की ओर से सात पैक्स में माइक्रो एटीएम लगाने जा रही है. जहां ग्रामीणों इलाके के किसान और आम लोग भी आसानी से लेनदेन कर सकेंगे. सहकारिता विभाग एवं सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में वित्तीय समावेशन की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है. इस क्रम में जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के बिंदवल, गोरेयाकोठी, कर्णपुरा, रघुनाथपुर प्रखंड के खुजवां, हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर, दरौली प्रखंड के बेलाव,एवं दरौली पैक्स का चयन प्रथम चरण में बैंक मित्र के रूप में किया गया है. इसके माध्यम से अब किसान व ग्रामीण नागरिक जमा, निकासी, बैलेंस चेक तथा अन्य बैंकिंग सेवाएं आसानी से ले सकेंगे.यह पहल ग्रामीण स्तर पर डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय पहुंच को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बताया जाता है कि चिह्नित किए गए पैक्स में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान किए जाने से लोगों को घर के करीब बैंकिंग जैसी सुविधा मिलेगी. जिससे खासकर किसान जो खेती के काम के कारण व्यस्त रहते हैं, उन्हें सहूलियत होगी.माइक्रो एटीएम के माध्यम से इन समितियां का कार्य क्षेत्र बढ़ेगा, जिसे उनकी भी वित्तीय स्थिति बेहतर होगा. शुक्रवार को आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा, नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी, बड़हरिया प्रखंड के राछोपाली, भगवानपुर हाट प्रखंड के बलहा एलाजी, जीरादेई प्रखंड के चांदपाली, रघुनाथपुर प्रखंड के कडसर और हसनपुरा प्रखंड के फलपुरा पैक्स में आयोजित किया गया.इन कार्यक्रमों में स्थानीय पैक्स अध्यक्ष, बैंक प्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने किसानों को सीसी लिमिट, कृषक क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीमा योजनाएं तथा पीएम जन धन योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही उपस्थित किसानों के ऑन-द-स्पॉट खाता खोले गए और माइक्रो एटीएम से लेनदेन की भी जानकारी दी गई. सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सहज, सुलभ एवं पारदर्शी बनाना है. इस दिशा में बैंक मित्रों की चयन व माइक्रो एटीएम संचालन से ग्रामीण बैंकिंग को नई गति मिलेगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में अन्य पंचायतों को भी इस योजना से जोड़ा जायेगा और किसानों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन