सीवान के हसनपुरा के दो सगे भाइयों ने NEET UG 2026 में हासिल की सफलता, नलीन और नितांत कुमार ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Author Umashankar ram|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो 1 नलीन कुमार 2-नितांत कुमार | Prabhat Khabar Network

नलीन कुमार| Prabhat Khabar Network

सनपुरा प्रखंड के सरैया गांव के दो सगे भाइयों नलीन कुमार और नितांत कुमार ने NEET (UG)-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है. दोनों भाइयों की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ाई है.

विज्ञापन

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत सरैया गांव निवासी शिक्षक कन्हैया राम के दो पुत्र नलीन कुमार और नितांत कुमार ने NEET (UG)-2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है. दोनों सगे भाइयों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

दोनों भाइयों ने हासिल की शानदार रैंक

NEET (UG)-2026 में नलीन कुमार ने 720 में 491 अंक प्राप्त किए. उन्हें ऑल इंडिया जनरल रैंक 1,02,475 तथा एससी श्रेणी में 4,518वीं रैंक मिली.

वहीं बड़े भाई नितांत कुमार ने 471 अंक हासिल कर ऑल इंडिया जनरल रैंक 1,32,364 और एससी श्रेणी में 7,010वीं रैंक प्राप्त की.

कोटा में रहकर की तैयारी

दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित मेहनत को दिया. उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा उसरी धनौती स्थित चंद्र बदन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज से हुई. इसके बाद उन्होंने राजस्थान के कोटा में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी की और सफलता प्राप्त की.

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा

दोनों भाइयों की सफलता पर उनके माता-पिता, परिजनों, रिश्तेदारों तथा क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

स्थानीय लोगों ने कहा कि नलीन और नितांत कुमार की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन