सीवान: मैरवा में FLN कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का उन्मुखीकरण. Teaching at the Right Level के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

सीवान के मैरवा प्रखंड में 'Teaching at the Right Level' (TaRL) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का उन्मुखीकरण हुआ. इस पहल का उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षा देकर बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करना है.
Siwan News: बिहार सरकार के फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (FLN) कार्यक्रम के अंतर्गत Teaching at the Right Level (TaRL) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मैरवा प्रखंड में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संकुल संचालक और संकुल समन्वयकों ने भाग लिया.
बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बच्चों के सीखने के स्तर में जो अंतराल आया है, उसे दूर करने के लिए Teaching at the Right Level वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल है.
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उनमें बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करना है.
प्रशिक्षण में दी गई मूल्यांकन और टेस्टिंग टूल की जानकारी
उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान जिला संसाधन व्यक्ति विक्की राज ने कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक परिपत्रों, बेसलाइन असेसमेंट, टेस्टिंग टूल तथा उनके सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर रहा विशेष फोकस
नोडल सहायक शिक्षक अमरेश कुमार ओझा ने कार्यक्रम के चरणबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी दी. वहीं बीआरपी संतोष कुमार सिंह, अनवर हुसैन, दीपक कुमार, नरेश कुमार जायसवाल और राजन पांडे सहित अन्य शिक्षा पदाधिकारियों ने शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने पर बल दिया.
विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों, संकुल संचालकों और संकुल समन्वयकों ने विद्यालय स्तर पर Teaching at the Right Level कार्यक्रम को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का संकल्प लिया.
शिक्षा विभाग के अनुसार यह पहल FLN के लक्ष्यों को प्राप्त करने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










