सीवान: दरौंदा की साक्षी कुमारी ने NEET UG 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 10186, कार्डियोलॉजिस्ट बनने का सपना

साक्षी कुमारी | Prabhat Khabar Network
दरौंदा प्रखंड के रामसापुर गांव की बेटी साक्षी कुमारी ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 10186 हासिल की है. डॉक्टर बनकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाली साक्षी की सफलता क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है. जानें उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक सफर के बारे में.
Siwan News: दरौंदा प्रखंड के रामसापुर गांव की रहने वाली साक्षी कुमारी ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है. साक्षी ने ऑल इंडिया रैंक 10186 प्राप्त की है. वह गिट्टी-बालू व्यवसायी विजय सिंह की पुत्री हैं.
मैट्रिक और इंटर में भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
साक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद आर.एन.पी. पब्लिक स्कूल, छपरा से मैट्रिक की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने ज्योति सेंट्रल स्कूल, एकमा (सारण) से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने सीवान जिले के टॉप-20 विद्यार्थियों में भी स्थान बनाया.
कार्डियोलॉजिस्ट बनकर करना चाहती हैं देश की सेवा
साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चाचा-चाची और गुरुजनों को दिया है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक के समय से ही उनका सपना डॉक्टर बनने का था. अब उनका लक्ष्य एक सफल कार्डियोलॉजिस्ट बनकर देश की सेवा करना है.
उनके पिता विजय सिंह ने बताया कि साक्षी को बचपन से ही शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष रुचि थी. परिवार ने हमेशा उन्हें अपनी पसंद का क्षेत्र चुनने की स्वतंत्रता दी, जिससे वह पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकीं.
जनप्रतिनिधियों और लोगों ने दी बधाई
साक्षी की सफलता पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह, प्रतिनिधि उमेश सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू, नगीना यादव, बबलू सिंह, अनिल सिंह, सुमित सिंह, बिनोद सिंह, उपेंद्र गिरि, अजय साह, श्रीकांत सिंह, डॉ. जितेश सिंह, कामता सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










