आरपीएफ ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने रात्रि गश्त के दौरान ज़हर खुरानी व चोरी की घटनाओं की निगरानी के क्रम में सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से 15 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

सीवान. रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने रात्रि गश्त के दौरान ज़हर खुरानी व चोरी की घटनाओं की निगरानी के क्रम में सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से 15 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. सभी व्यक्तियों से प्लेटफार्म पर आने के और बने रहने के संबंध पूछताछ किया गया तो किसी के भी द्वारा कोई उचित कारण नहीं बताया जा सका और नहीं कोई वैध प्रमाण पत्र दिखाया जा सका. गिरफ्तार व्यक्तियों में सारण के बसही जनता बाजार के नौशाद हुसैन, डोरीगंज के कुंदन कुमार, रसूलपुर के सुदीप कुमार बीन, जनता बाजार के अमित पासवान, बेतिया के चंदन साह, सीवान पोखरा महाराजगंज के हरेंद्र कुशवाहा, पकवालिया के रूपक कुमार, बथवलिया आंदर के छोटे सिंह, बघौनी के हरिकृष्ण यादव, ढेबर के विजय कुमार राम, सरैया के संतोष साह, यूपी पडरौना के फिरोज अंसारी, शिवपुर सकरा के राजेश प्रसाद, मोहन बाजार वार्ड नंबर 6 महराजगंज के हरिहर महतो एवं नगर थाना गुलज़ार बाजार निवासी आकाश कुमार गुजराती शामिल है. शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर गया जेल प्रतिनिधि, दरौंदा. छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर दरौंदा महाराजगंज रेलवे फाटक के समीप तस्कर द्वारा शराब ले जाने की सूचना पर एएसआइ राजकुमार कश्यप ने तस्कर को पकड़ लिया. जिसके विरूद्ध गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया. तस्कर महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपियां निवासी अंकित कुमार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन