वास्तविक मतदाता का नाम न छूटे, बूथ अध्यक्ष का दायित्व

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 12 Jul 2025 9:52 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में हुई, बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी चुनाव आयोग के निर्देश पर बिहार सरकार के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य जोर-शोर से चल रहा हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पचरुखी. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में हुई, बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी चुनाव आयोग के निर्देश पर बिहार सरकार के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य जोर-शोर से चल रहा हैं. इस कार्य के लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकारी स्तर पर बीएलओ जबकि पार्टी स्तर पर बूथ अध्यक्ष हैं, पार्टी का स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी बूथ अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके बूथ पर किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम किसी भी कारण से न छूटे, अगर किसी वास्तविक मतदाता का किसी कागजात की जरूरत है तो उसके लिए उसका उचित मदद कर कागजात उपलब्ध करवा कर उनका नाम जोड़़ वाना भी बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी हैं.इसमें सभी बूथ अध्यक्षों कों पंचायत अध्यक्ष मदद करें, उसी प्रकार पंचायत अध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष मदद करें यदि उसके बाद भी कहीं कोई दिक्क़त आ रही हैं तो जिला स्तरीय पदाधिकारी को जानकारी उपलब्ध करवायें. यहां से उचित मदद किया जाएगा. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थानीय मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाया गया.बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष आडवाणी, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पटेल,सत्यम सिंह सोनू, अनुरंजन मिश्रा,बलिंद्र शर्मा, प्रितेश कुमार, प्रभुनाथ सिंह,शशिकांत ओझा, सतेन्द्र शर्मा,मंडल के सभी नौ पंचायत अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि एवं कई बूथ अध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन