सीवान में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस तैनात, DM-SP ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

सीवान जंक्शन पर तैनात सुरक्षा बल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर सीवान में जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं. शहर के प्रमुख स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Siwan Protest Alert : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए सीवान में जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. केंद्र सरकार से वार्ता के प्रस्ताव के बाद भी पार्टी ने प्रदर्शन का निर्णय लिया है. प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

शहर के प्रमुख स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर स्टेटिक फोर्स की तैनाती की गई है. बाहरी जिलों से अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भी सीवान बुलाए गए हैं. पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और पुलिस दल लगातार गश्त कर रहे हैं.

डीएम और एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बलों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया. अधिकारियों ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है. इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी है.

सीवान जंक्शन और ट्रेनों में बढ़ाई गई निगरानी

आरपीएफ और रेलवे की खुफिया शाखा सीवान स्टेशन पर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. यहां से दिल्ली जाने वाले संभावित छात्र समूहों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सुरक्षाबल लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है. अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की तैयारी है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है लेकिन उपद्रव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

Also Read : सीवान में बच्चों के विवाद में चाकूबाजी, बीच बाजार में दुकानदार पर जानलेवा हमला


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन