आज व कल बंटेगा पदस्थापन पत्र

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 13 May 2025 10:06 PM

विज्ञापन

बीपीएसी अनुशंसित टीआर थ्री के शिक्षक अभ्यर्थियों के पदस्थापन पत्र का वितरण 14 व 15 मई को किया जाएगा. इस संबंध में डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बीइओ को निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सीवान. बीपीएसी अनुशंसित टीआर थ्री के शिक्षक अभ्यर्थियों के पदस्थापन पत्र का वितरण 14 व 15 मई को किया जाएगा. इस संबंध में डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बीइओ को निर्देश दिया है. डीइओ ने निर्देश में कहा है कि टीआरई थ्री के तहत विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित वैसे अभ्यर्थी, जिनके कागजात व दस्तावेज काउंसेलिंग के दौरान सही पाये गये हैं और जिन्हें विद्यालय आवंटित कर दिया गया है. उन विद्यालय अध्यापकों के लिए 15 से 31 मई तक आवंटित विद्यालय में योगदान करने का समय निर्धारित किया गया है. योगदान के लिए विद्यालय पदस्थापन पत्र 14 एवं मई को आवंटित विद्यालय के संबंधित बीइओ कार्यालय में वितरित किया जायेगा. 16 मई को जॉब कैंप का आयोजन सीवान. जिला नियोजनालय द्वारा 16 मई को महादेवा स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने बताया कि जॉब कैंप में 50 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित है. कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा.इसमें 18 से 21 वर्ष तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. रोजगार पाने के लिए युवाओं को कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलोपमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भाग ले रही हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन