गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर सौंपा
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Jan 2026 10:16 PM
सीवान पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल या चोरी की गई मोबाइल को रिकवर कर आपको बुलाकर मोबाइल देगी. शुक्रवार को जिन लोगों का मोबाइल मिसिंग हुआ था वैसे लोगों को बुलाकर 40 मोबाइल दिया गया.
प्रतिनिधि, सीवान. सीवान पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल या चोरी की गई मोबाइल को रिकवर कर आपको बुलाकर मोबाइल देगी. शुक्रवार को जिन लोगों का मोबाइल मिसिंग हुआ था वैसे लोगों को बुलाकर 40 मोबाइल दिया गया. . मोबाइल हाथ में आते ही लोग एसपी को थैंक्यू सर कहते और एक मुस्कान छोड़ते हुए कार्यालय से बाहर आ जा रहे थे. एसपी पुरन कुमार झा ने कहा की राज्य में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है गुम हुए मोबाइल को बरामद किया जा रहा है उसी प्रकार 45 दिनों में 40 मोबाइल बरामद किया गया.जो मोबाइल स्वामी को सौप दिया गया. यह अभियान अभी चलता रहेगा. डीएम ने आंदर के मुख्य पार्षद के पुत्र पर प्राथमिकी का दिया निर्देश सीवान : नगर पंचायत आंदर कार्यालय से शासकीय अभिलेख जबरन उठाकर ले जाने के गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है.इस संबंध में नगर पंचायत के लेखापाल संतोष कुमार महतो के शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी के पत्र के आलोक में कार्रवाई की गई है. यह आरोप मुख्य पार्षद के पुत्र पिन्टू कुशवाहा पर है .पिन्टू लेखापाल के टेबल पर रखे मासिक बोर्ड की बैठक से संबंधित रजिस्टर तथा सशक्त स्थाई समिति की रजिस्टर को जबरन उठा कर ले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










