हरेक जोन में पांच-पांच सौ इ-रिक्शों के लिए जारी होगा परमिट

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :22 Apr 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
हरेक जोन में पांच-पांच सौ इ-रिक्शों के लिए जारी होगा परमिट

जिला प्रशासन प्रत्येक जोन में पांच-पांच सौ इ-रिक्शा को परमिट जारी करेगा. सभी वैध कागजातों के साथ आवेदन करने वाल इ-रिक्शा को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर परमिट जारी किया जायेगा. जिला प्रशासन ने इ-रिक्शा के लिए रूट जोन निर्धारित करते हुए चार जोन में बांट दिया है. स्टेशन रोड को रेड जोन बनाया गया है, जबकि ब्लू जोन में गोपालगंज मोड़ शामिल है. वहीं जरवारा मोड़ को ग्रीन जोन व महादेवा रोड को येलो जोन बनाया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. जिला प्रशासन प्रत्येक जोन में पांच-पांच सौ इ-रिक्शा को परमिट जारी करेगा. सभी वैध कागजातों के साथ आवेदन करने वाल इ-रिक्शा को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर परमिट जारी किया जायेगा. जिला प्रशासन ने इ-रिक्शा के लिए रूट जोन निर्धारित करते हुए चार जोन में बांट दिया है. स्टेशन रोड को रेड जोन बनाया गया है, जबकि ब्लू जोन में गोपालगंज मोड़ शामिल है. वहीं जरवारा मोड़ को ग्रीन जोन व महादेवा रोड को येलो जोन बनाया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी अमर ज्योति ने बताया कि इ-रिक्शा का परमिट जिला परिवहन कार्यालय से निर्गत किया जायेगा. इ-रिक्शा का परमिट पहले आओ पहले पाओ के अनुसार निर्गत किया जायेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि इ-रिक्शा चालकों/ स्वामियों के बीच इ-रिक्शा परमिट से संबंधित प्रावधानों, शर्तों एवं प्रक्रियाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समुचित उपाय किया गया हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र वाहन स्वामी परमिट के लिए आवेदन कर सकें. इधर किस पदाधिकारी के पास किस जोन के लिए आवेदन जमा होगा, इसका भी निर्धारण कर दिया गया है. मोटरयान निरीक्षक देवांकित के पास रेलवे स्टेशन रोड (रेड जोन), मोटरयान निरीक्षक रौशन राज के पास तरवारा मोड़ (ग्रीन जोन), प्रर्वतन अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी के पास गोपालगंज मोड़ (ब्लू जोन) व प्रर्वतन अवर निरीक्षक रानी कुमारी के पास महादेवा रोड ( येलो जोन) का आवेदन जमा होगा. अपर जिला परिवहन पदाधिकारी अर्चना कुमारी को उक्त कार्य का संपूर्ण प्रभारी बनाया गया है. जिनका सहयोग प्रर्वतन अवर निरीक्षक जागृति कुमारी करेंगीं. वहीं जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिला के शहरी क्षेत्र अंतर्गत संचालित इ-रिक्शा के लिए परमिट निर्गमन की प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपादित करने के साथ प्राप्त आवेदनों का विधिवत जांच करेंगे. सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से शीघ्र निष्पादन किया जायेगा ताकि ई-रिक्शा के परिचालन को व्यवस्थित किया जा सके. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि बिना वैध परमिट के संचालित इ-रिक्शा के विरुद्ध नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. एक नजर रूट चार्ट पर- रेलवे स्टेशन रोड (रेड जोन) के लिए रेलवे स्टेशन से आंदर रोड, रेलवे स्टेशन से सिसवन रोड व रेलवे स्टेशन से बबुनिया मोड़ का रूट निर्धारित किया गया है. वहीं गोपालगंज मोड़ (ब्लू जोन) के लिए बबुनिया मोड़ से गोपालजगंज मोड़, दारोगा राय कॉलेज से गोपालगंज मोड व छोटपुर बाइपास से गोपालजगंज मोड़ के लिए रूट निर्धारित किया गया है. जबकि तरवारा मोड़ (ग्रीन जोन) के लिए बबनिया मोड़ से तरवारा मोड़, हरदिया मोड़ से तरवारा मोड़ व हरदिया मोड़ से सिसवन रोड का रूट निर्धारित है. वहीं महादेवा रोड (यलो जोन) के लिए महादेवा रोड से चकिया, महादेवा रोड से फतेपुर व महावदेवा रोड से हकाम का रूट निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन