48 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
48 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश

मंगलवार को जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला गेहूं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में जिला पदाधिकारी ने गेहूं खरीद के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया

विज्ञापन

सीवान. मंगलवार को जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला गेहूं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में जिला पदाधिकारी ने गेहूं खरीद के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीएम ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को बड़े निजी गोदाम को भाड़े पर लेने का प्रस्ताव कमेटी के समक्ष रखने का निर्देश दिया. ताकि प्रस्ताव पर जांचोपरांत प्रस्ताव पारित कर विभाग को भेजा जा सके. अनाज के भंडारण हेतु किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. बैठक के दौरान गेहूं खरीद के किसानों को 48 घंटे के अंदर राशि का भुगतान उनके खातों के जरिए करवाने का निर्देश डीएम ने दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को राशनकार्ड धारियों के लिए अनिवार्य आधार सीडिंग का कार्य को 30 जून तक शत प्रतिशत करवाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता अधिप्राप्ति, जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन