सीवान: लगातार हो रही बारिश से पक्की सड़क धंसी, आवागमन बाधित, लोगों ने प्रदर्शन किया

Author Ravindra Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

पांडेयपुर काली स्थान के समीप बारिश के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा कटकर धंस गया है, जिससे 20 गांवों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के चंचौरा–भिखाबांध मुख्य पथ पर पांडेयपुर काली स्थान के समीप पिछले करीब 15 दिनों से बारिश के कारण पक्की सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर धंस गया है. इससे इस मार्ग पर आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है. शनिवार दोपहर दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है, वहीं, किसी की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस समेत अन्य वाहन भी गांव में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन