15987 शिक्षक ही बना रहे इ- शिक्षाकोष पर हाजिरी

शिक्षकों की लेटलतीफी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग में इ-शिक्षा कोष एप से हाजिरी बनाने का फरमान जारी किया. इ-शिक्षा कोष पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट की मॉनिटरिंग से जिले के शिक्षकों के अजब -गजब कारनामे का खुलासा हो रहा है. विभाग के चेतावनी के बावजूद भी जिला के 12 फीसदी शिक्षक अभी भी एप पर हाजिरी नहीं लगा रहे हैं. इसका खुलासा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट पर हुआ है.
प्रतिनिधि, सीवान. शिक्षकों की लेटलतीफी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग में इ-शिक्षा कोष एप से हाजिरी बनाने का फरमान जारी किया. इ-शिक्षा कोष पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट की मॉनिटरिंग से जिले के शिक्षकों के अजब -गजब कारनामे का खुलासा हो रहा है. विभाग के चेतावनी के बावजूद भी जिला के 12 फीसदी शिक्षक अभी भी एप पर हाजिरी नहीं लगा रहे हैं. इसका खुलासा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट पर हुआ है. सात अप्रैल को इ-शिक्षा कोष पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट पर नजर डालें, तो जिले में कुल 18003 शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें 1234 शिक्षक छुट्टी पर मिले, तो 633 शिक्षक एप पर हाजिरी नहीं बनाये थे. विभाग की माने तो 633 शिक्षक स्कूल से फरार रहे. वहीं 15987 शिक्षकों ने एप के जरिए हाजिरी बनायी. रिपोर्ट आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस पर संज्ञान लिया है. उन्होंने कर्मियों से प्रतिदिन इ-शिक्षा कोष पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति की रिपोर्ट की मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया है. डीइओ ने सभी बीइओ को यह निर्देश दिया है कि देर से विद्यालय पहुंचने वाले व एप पर हाजिरी नहीं बनाने वाले शिक्षकों को की वेतन में कटौती किया जाये. वहीं बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले या लेट लतीफ विद्यालय पहुंचने वाले सभी शिक्षकों को चिह्नित करते हुए जवाब तलब किया जायेगा. जवाब नहीं देने पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. शिक्षकों की इ-शिक्षा कोष पर दर्ज अटेंडेंस प्रखंड- कुल शिक्षक- उपस्थित आंदर- 755 651 बड़हरिया- 1468 1304 भगवानपुर हाट- 1381 1211 बसंतपुर- 689 614 दरौली- 968 881 दरौंदा- 1014 913 गोरेयाकोठी- 1232 1110 गुठनी- 729 647 हसनपुरा- 829 726 हुसैनगंज- 913 817 लकड़ी नवीगंज- 703 624 महराजगंज- 1032 922 मैरवा- 590 519 नौतन- 537 480 पचरुखी- 1084 958 रघुनाथपुर- 938 827 सिसवन- 923 821 सीवान सदर- 1242 1096 जीरादेई- 973 866
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




