ePaper

मेहंदार में एक लाख श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

Updated at : 26 Apr 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
मेहंदार में एक लाख श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ की नगरी मेहंदार में बैशाख की शिवरात्रि पर शनिवार को करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर सुख और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

सिसवन. प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ की नगरी मेहंदार में बैशाख की शिवरात्रि पर शनिवार को करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर सुख और समृद्धि की कामना की. भगवान शिव की उपासना के लिए शुक्रवार की देर रात तक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से करीब बीस हजार श्रद्धालु मेहंदार पहुंच चुके थे.जो शनिवार की सुबह कमलदाह सरोवर में स्नान कर बाबा को जल चढ़ाया .इसके अलावे अन्य भी पड़ोसी जिले के श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में ताता लगा रहा. शनिवार को सुबह बलिया और दक्षिण दिशा से आने वाले श्रद्धालु सिसवन स्थित सरयु नदी से जल भरकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नाचते-गाते पैदल यात्रा कर बाबा महेंद्र नाथ को जलाभिषेक किया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बोलबम के नारा से गुंजायमान हो रहा था. मंदिर में शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस वालों की तैनाती किया गया था . स्थानीय पुजारियों की माने तो करीब एक लाख से अधिक भक्तों ने बाबा को जल चढ़ाया. जबकि मेले में आए श्रद्धालु महिला व युवतियों ने जमकर खरीदारी की मन्नत पूरी होने पर कमलदाह सरोवर का किया परिक्रमा मेहंदार पहुंचे कुछ श्रद्धालु मंदिर के पास स्थिति कमलदाह सरोवर की परिक्रमा करते हुए नजर आए . मान्यता है कि लोग मन्नतें पूरी होने के बाद कमलदाह सरोवर की परिक्रमा श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं. माना जाता है कि जो भी व्यक्ति घमंड व अहंकार के साथ परिक्रमा करते हैं, उनकी परिक्रमा पूरी नहीं होती. लोग हाथ में जौ लेकर गिराते हुए कमलदाह सरोवर की परिक्रमा करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन