वाहन की ठोकर से एक की मौत दूसरा घायल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 24 May 2025 9:45 PM

विज्ञापन

बड़हरिया थाना क्षेत्र के सीवान -लकड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित आजाद मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से घायल एक मजदूर की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. बड़हरिया थाना क्षेत्र के सीवान -लकड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित आजाद मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से घायल एक मजदूर की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बदरजिम गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार यादव के रूप में की गई .घायल उसी गांव का राजकुमार है. घटना के संबंध में घायल राजकुमार ने बताया कि हम लोग शहर के हरदिया मोड़ स्थित सीमेंट गोदाम में मजदूरी का काम करते हैं. शुक्रवार की देर रात्रि तकरीबन 10 बजे के करीब हम लोग साइकिल से र बदरजिमी जा रहे थे. हम लोग आजाद मोड़ के समीप ही पहुंचे थे. तब तक पीछे से अज्ञात वाहन ने हम लोगों को ठोकर मार दिया. जिसमें मैं और अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने हम लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान अशोक यादव की दूसरे दिन सुबह मौत हो गई. मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दी तीन भाइयों में बड़ा था अशोक परिजनों ने बताया कि अशोक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था .जो परिवार के पालन पोषण के लिए सीमेंट गोदाम में मजदूरी करता था. प्रतिदिन वह साइकिल से सीवान में मजदूरी करने आता था और रात्रि में वापस लौट जाता था .जिसका एक पुत्र और एक पुत्री भी है. शनिवार की दोपहर जैसे ही अशोक का शव उसके घर पहुंचा की सभी दहाड़ मार कर रोने लगे .पति की याद में उसकी पत्नी बार-बार रोते-रोते अचेत हो जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन