नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर लिया शपथ

Updated:
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर लिया शपथ

नशामुक्ति भारत अभियान के पांचवी वर्षगांठ पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से लेकर सरकारी कार्यालय में प्रखंड तथा पंचायतों में विद्यार्थियों, पदाधिकारी एवं कर्मियों ने नशा मुक्ति के विरुद्ध शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण में सभी ने निश्चय किया की वे एकजुट होकर जिला को नशामुक्त बनायेंगे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. नशामुक्ति भारत अभियान के पांचवी वर्षगांठ पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से लेकर सरकारी कार्यालय में प्रखंड तथा पंचायतों में विद्यार्थियों, पदाधिकारी एवं कर्मियों ने नशा मुक्ति के विरुद्ध शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण में सभी ने निश्चय किया की वे एकजुट होकर जिला को नशामुक्त बनायेंगे. इस अवसर पर सरकारी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने पेटिंग, स्पीच आदि के माध्यम से युवाओं को नशे के लत से दूर रहने का संदेश दिया. इस दौरान मध्य विद्यालय सरसर में सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के उपस्थिति में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. उन्होंने विद्यार्थियों से वार्तालाप करते हुए उनको नशे के लत के दुष्परिणामों के बारे में बताया तथा उससे उत्पन्न होने वाले सामाजिक, नैतिक, पारिवारिक, वित्तीय एवं अन्य परेशानियों पर भी चर्चा किया. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से आह्वान किया कि उनके विद्यालय में एक प्रहरी क्लब का गठन किया जाए जिसका उद्देश्य को जागरूक करना और किसी नशे की लत में जाने से रोकना होगा. डीपीओ स्थापना ने कर्मियों को दिलाई नशा नहीं लेने की शपथ सीवान. बुधवार को डीपीओ स्थापना रजनीश कुमार झा ने कार्यालय कर्मियों को नशा नहीं लेने की शपथ दिलाई. कर्मियों को सम्बोधित करते हुए डीपीओ ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचा रही है. नशा पर नियंत्रण के लिए हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा. यह प्रयास ही नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा. उन्होंने सभी कर्मियों से समाज को नशा मुक्त बनाने और देश की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया. मौके पर सुधीर सिंह, ओम प्रकाश नारायण यादव, उपेंद्र सिंह, बशुकीनाथ सिंह, अमरेंद्र राम, ध्रीरज कुमार, ब्रजेंद्र यादव, कौशल कुमार, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार, बृजेश शर्मा व हरेंद्र सिंह आदि ने शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन