ePaper

टीडीसी पार्ट थर्ड की परीक्षा में नौ निष्कासित

Updated at : 09 May 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
टीडीसी पार्ट थर्ड की परीक्षा में नौ निष्कासित

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध व अंगीभूत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की टीडीसी पार्ट थर्ड 2021-24 परीक्षा 2023 व टीडीसी पार्ट थर्ड सत्र 2022-25 परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई.

विज्ञापन

सीवान. जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध व अंगीभूत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की टीडीसी पार्ट थर्ड 2021-24 परीक्षा 2023 व टीडीसी पार्ट थर्ड सत्र 2022-25 परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला. सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे, जिनकी मुख्य गेट पर तलाशी लेकर प्रवेश कराया गया. पहले दिन की परीक्षा में कदाचार के आरोप में नौ परीक्षार्थियों को पकड़ा गया और परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. इसमें डीएवी पीजी कालेज से आठ, जबकि जेडए इस्लामियां पीजी कालेज से एक परीक्षार्थी शामिल हैं. पहले दिन पहली पाली में ग्रुप ए में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, उर्दू, गणित व ग्रामीण अर्थशास्त्र में पंचम पेपर की परीक्षा हुई. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी में इतिहास, संस्कृत, हिंदी, दर्शन शास्त्र, संगीत व भोजपुरी विषय की परीक्षा ली गई. डीएवी पीजी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविन्द कुमार ने बताया कि पहली पाली में दो व दूसरी पाली में छह परीक्षार्थी निष्कासित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि पहली पाली में 256 में 250 परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, 6 अनुपस्थित पाए ग. इसी प्रकार दूसरी पाली में 683 में 673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10 अनुपस्थित मिले. राजा सिंह कालेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक ने बताया कि टीडीसी पार्ट थर्ड परीक्षा 2024-25 में प्रथम पाली में 440 में 434 उपस्थित व 6 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 623 में 619 ने परीक्षा दी, जबकि चार ने परीक्षा छोड़् दी. विद्या भवन महिला कालेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. सीबी सिंह ने बताया कि टीडीसी पार्ट थर्ड परीक्षा 2024-25 में पहली पाली में 92 में 90 उपस्थित रहे, वहीं दो अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 316 में 313 ने परीक्षा दी, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जेडए इस्लामियां पीजी कालेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. इद्रीस आलम ने बताया कि पहली पाली में चार व दूसरी पाली में 12 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे. वहीं पहली पाली में 408 में 403 व दूसरी पाली में 745 में 733 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन