ePaper

सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी से दबकर नवजात की मौत

Updated at : 01 Jul 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी से दबकर नवजात की मौत

ठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर चीताखाल हाई स्कूल के समीप मंगलवार की दोपहर रामजानकी मार्ग में हो रहे सड़क निर्माण के दौरान एक नवजात की मौत खबर को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.ग्रामीणों का कहना जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान नवजात की दबकर मौत हो गयी.हालांकि इसके निर्माण में लगे कर्मी इंकार कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि. गुठनी. गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर चीताखाल हाई स्कूल के समीप मंगलवार की दोपहर रामजानकी मार्ग में हो रहे सड़क निर्माण के दौरान एक नवजात की मौत खबर को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.ग्रामीणों का कहना जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान नवजात की दबकर मौत हो गयी.हालांकि इसके निर्माण में लगे कर्मी इंकार कर रहे हैं. इन सबके बीच नवजात को कौन ले आकर फेंक गया था, इसको लेकर हर कोई अनभिज्ञ है. मौत के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को दफना देने की घटना को लेकर लोगों में सर्वाधिक आक्रोश है. निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की माने तो सड़क के दोनों किनारे मिट्टी भरने और साफ सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है. इसी दौरान बुलडोजर से मिट्टी हटाने और कीचड़ को साफ करने के दौरान नवजात का शव दिखाई दिया. जिससे वहां काम कर रहे मजदूर शव को देख भाग खड़े हुए. और इसकी सूचना ठेकेदार और अन्य अधिकारियों को दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. और ग्रामीणों द्वारा ही पुलिस को नवजात के शव मिलने की सूचना दी गई.ग्रामीणों का कहना था कि जब बुलडोजर से मिट्टी हटाया जा रहा था तो उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. देखा कि नवजात पर मिट्टी पड़ा हुआ है.ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि बिना पोस्टमार्टम कराये ही दफना दिया गया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की पुलिस जांच कर रही है.नवजात का शव यहां कैसे आया और उसकी मृत्यु के पीछे की असल वजह क्या है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस को मामले की जांच के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन