नेहरू के पास था देश को आगे ले जाने का विजन

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 27 May 2025 7:50 PM

विज्ञापन

आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित हुई. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे ने कहा कि पंडित नेहरू के पास देश को आगे ले जाने का विजन था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित हुई. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे ने कहा कि पंडित नेहरू के पास देश को आगे ले जाने का विजन था. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लंबे दिनों तक जेल अवधि व्यतीत करने वाले नेहरू ने जेल से हीं अपनी बेटी प्रियदर्शनी यानी इंदिरा गांधी को लेटर लिखा, जो नेहरू के पत्र के नाम से संकलित है. इसमें इसमें मानव सभ्यता के विकास, विज्ञान, समाज विज्ञान या हर पहलु पर जोर है. पूर्व अध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्र भारत में नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी. जिसने तमाम परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए अपने को तैयार किया. कांग्रेस नेता मेराज अहमद ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का भारत अगुआ था. आज अमेरिका हमारे आंतरिक मसले में हस्तक्षेप करता है तब नेहरू याद आते हैं. कांग्रेस नेता हाफिज जुबैर ने कहा कि वर्तमान सत्ता को चिढ़ होने के पीछे सबसे बड़ा कारण नेहरू का राष्ट्रीय करण का पैरोकार होना था और आरएसएस संपोषित वर्तमान सत्ता देश को चंद हाथों में बेच देना चाहती है. मौके पर कांग्रेस नेता बृज किशोर सिंह, पूनम सिंह,कमलेश सिंह बच्चू, इन्दु देवी,भाग्य भारती, अलाउद्दीन अहमद,शाश्वत शेखर, इमाम सफर,कलावती देवी, अहमद नवाज़, मेहरूनिस्सा, राजा राम, पुष्पा कुमारी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन