शंकरपुर पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं का चयन और लाभुकों को मिली सहायता राशि

Author Ranjeet Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
ग्राम सभा में उपस्थित मुखिया व अन्य

ग्राम सभा में उपस्थित मुखिया व अन्य

Siwan News : शंकरपुर पंचायत में मुखिया बिंदु देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सड़क, नाला और आवास योजनाओं का चयन किया गया. कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी वितरित की गई.

विज्ञापन

Siwan News : प्रखंड क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत भवन में रविवार को मुखिया बिंदु देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक में पंचायत के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया.

सड़क, नाला और आवास योजनाओं पर बनी सहमति

मुखिया बिंदु देवी ने बताया कि ग्राम सभा में सड़क, नाला, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास कार्यों का चयन किया गया. पंचायत के विकास को गति देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को स्वीकृति देने पर चर्चा की गई.

कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत वितरित किए गए चेक

ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र में हाल के दिनों में जिन परिवारों में मृत्यु हुई थी, उनके आश्रितों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए प्रति परिवार 3,000 रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया. पंचायत सचिव चंदन कुमार की उपस्थिति में बेरवानिया के शंभू प्रसाद, जगन्नाथ भगत, भाग राशन पंडित तथा कोईरगांवा के भेरुनाथ साह सहित अन्य लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया.

बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. बैठक में पंचायत के विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई.

Also Read : सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज



विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन