बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन सीवान के अध्यक्ष बने मुन्ना, आशिक मंत्री निर्वाचित
Published by : Shashi Kant Kumar Updated At : 28 Dec 2025 10:50 PM
बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की सीवान इकाई का चुनाव परिणाम घोषित, नवीन पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प
सीवान . सीवान. बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की सीवान इकाई के चुनाव परिणामों की घोषणा शनिवार की आधी रात के बाद की गई. चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर मुन्ना कुमार यादव, मंत्री पद पर आशिक कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना कुमार चौहान, संयुक्त मंत्री पद पर अजीत कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अभिजीत कुमार, उपाध्यक्ष-2 पद पर विक्रम कुमार, केंद्रीय सदस्य पद पर रामशरण कुमार सिंह और अंकेक्षक पद पर रविशंकर कुमार ने जीत हासिल की. चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही. इस दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद की कोई सूचना नहीं मिली. एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और नए नेतृत्व पर विश्वास जताया. विजयी मंत्री आशिक कुमार पासवान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा करना और एसोसिएशन को और मजबूत बनाना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वे पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनकी सेवा शर्तों में सुधार के लिए निरंतर कार्य करेंगे. नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों ने भी पुलिस परिवार की समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है. यह चुनाव बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि नई टीम पुलिसकर्मियों के कल्याण और संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान केंद्रित करेगी. सीवान शाखा के सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाला कार्यकाल पुलिसकर्मियों के लिए लाभकारी साबित होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










