नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Apr 2025 9:59 PM
सिसवन. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी, इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने उसे पकड़ लिया और चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
सिसवन. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी, इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने उसे पकड़ लिया और चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इधर पुलिस ने पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर आरोपी सईपुर गांव के सुरेश सिंह के पुत्र नंदन सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि पीड़िता 16 वर्षीय किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री मंगलवार की दोपहर घर से शौच के लिए घर से दक्षिण खेत में गई थी, तभी पहले से घात लगाए दुष्कर्मी ने उसकी पुत्री को झाड़ी में ले जाकर चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद उसकी पुत्री रोते बिलखते घर पहुंची एवं घटना के संबंध में जानकारी दी. सूत्रों की माने तो इधर पुलिस ने भी पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली. जिसमें पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की बात कही है . एफएसएल टीम ने किया मामले की जांच इधर दुष्कर्म मामले में बुधवार को एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की. घटनास्थल से टीम ने जांच के दौरान कई नमूने प्राप्त किए. जिसमें किशोरी के कपड़े सहित अन्य कई नमूने लिए गए. टीम ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर विभिन्न सामानों की जांच की. उसके बाद टीम ने पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ की. बोले जिम्मेदार आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस नामजद आरोपी को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले की जांच कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सिसवन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










